Q15 of 18 Page 1

आपकी बहन की पढ़ाई के साथ-साथ चलने वाली अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने में रुचि नहीं हैं। उसे पत्र द्वारा ऐसी गतिविधियों के लाभ बताते हुए। उनमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

अथवा


अपनी कविता प्रकाशित करवाने के लिए संपादक महोदय को पत्र लिखिए|

जयपुर--३२४०१६,


21 फरवरी 2019


प्रिय अनु,


मैं यहाँ कुशल मंगल हूँ और आशा करती हूँ की तुम भी सकुशल होगी। मुझे पता चला कि तुम्हारा स्वास्थ्य इन दिनों अच्छा नहीं चल रहा हैं। मुझे तुम्हारी अत्यंत चिन्ता रहती है मुझे इस बात की ख़ुशी है की तुम कड़ी मेहनत करती हो और कक्षा में सदैव अव्वल आती हो लेकिन स्वास्थ्य की कीमत पर कुछ भी हासिल नहीं किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य जीवन की असली पूंजी है ।


स्वस्थ्य रहने के लिए तुम पढाई के अतिरिक्त स्कूल के खेलों में रुचि ले सकती हो क्योंकि खेलने से दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहते है। गेम्स आपको ताजा, स्मार्ट और फिट रखते है। पढाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। ये शरीर के विभिन्न अंगों के उचित संचालन में मददगार होते हैं । खेलने से शरीर का व्यायाम होता है तथा पसीने के रूप में शरीर में जमा जल बाहर निकल आता है। धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का उभार होता है। मन की ऊब मिटाने और चित्त में प्रसन्नता लाने के लिए खेलों की जितनी भूमिका है उतनी किसी अन्य की नहीं|


मुझे आशा है कि आप निश्चित रूप से आपने स्वास्थ्य को सुधारने की कोशिश करोगी, ताकि पिता और मां आपके बारे में चिंता न करें।


तुम्हारी प्यारी


दीदी


अथवा


सेक्टर 44, नॉएडा


दिनांक- 22 फरवरी, 2019


सेवा में,


संपादक महोदय,


सर्वोदय पत्रिका, नई दिल्ली


विषय-- अपनी रचना के प्रकाशन हेतु।


महोदय,


मुझे वर्तमान समाज में हो रहे प्रतिक्रिया के ऊपर बहुत विक्षोभ सा लगता है। मैं मेरी इस कविता के माध्यम से अपने विचार देशवासियों के सामने रखना चाहती हूं और सभी को इसके प्रति जागरूक करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे लेख को और भी लोग पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया दें।


मुझे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से संबंधित लेख लिखना बहुत अच्छा लगता है और मैं निरंतर इन विषयों पर लिखती हूँ|


मैं इस पत्र के साथ अपनी रचनाओं को भी भेज रही हूं। आपसे सविनय नम्र निवेदन है कि आप कृपया इसे प्रकाशित कर दीजिए।


धन्यवाद


शिवानी शर्मा


More from this chapter

All 18 →
14

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

मेक इन इंडिया


भूमिका


उक्ति का आशय


पराधीनता काल मे बदला परिदृश्य


उद्मयी देश


उपसंहार

14

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

छात्र जीवन और योग


भूमिका


योग की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि


योग भगाए रोग


सम्पूर्ण विकास


उपसंहार

14

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

इंटरनेट- दिव्या या विषबाण


भूमिका विज्ञापन की अनुपम देन


लाभ हानियां


सावधानियां – क्या करें


उपसंहार

16

निम्नलिखित गद्यांश का एक तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उचित शीर्षक भी लिखिए।

छात्रों में अनेक बुराइयां कुसंगति के प्रभाव से उत्पन्न होती हैं। जो छात्र पहले पढाई में खूब रुचि लेता था किंतु अब सिनेमा देखने में मस्त रहता है, निश्चित ही यह कुसंगति का प्रभाव है। शुरु मे कोई उसे सिनेमा देखने में मस्त रहता है, निश्चित ही यह कुसंगति का प्रभाव है। शुरु मे कोई छात्र उसे सिनेमा दिखाना प्रारंभ करता है, बाद में उसे सिनेमा देखने की आदत पड़ जाती है। यही हालत घूम्रपान करने वालों की होती है। जब उन्हें घूम्रपान की आदत पड़ जाती है तब वह छूटने का नाम नहीं लेती। इसलिए तो पंडित रामचंद्र शुक्ल ने कहा है कि कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है, वह न केबल मान मर्यादा का विनाश करता है बल्कि सात्विक चित्तवृत्ति को भी नष्ट कर देता है। जो भी कभी कुसंग के चक्कर में फंसा, नष्ट हुए बिना नहीं रहा। कुमार्गगामी दूसरे को भी अपने जैसा बना लेता है।