Q1 of 22 Page 1

निम्नलिखित गद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-

आजकल दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक देखने का प्रचलन बढ़ गया है। बाल्यावस्था में यह शौक हानिकारक है। दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले धारावाहिक निम्न स्तर के होते हैं। उनमें अश्लीलता, अनास्था, फैशन तथा नैतिक बुराइयाँ ही अधिक देखने को मिलती हैं। छोटे बालक मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होते। इस उम्र में वे जो भी देखते हैं उसका प्रभाव उनके दिमाग पर अंकित हो जाता है। बुरी आदतों को वे शीघ्र ही अपना लेते हैं। समाजशास्त्रियों के एक वर्ग का मानना है कि समाज में चारों ओर फैली बुराईयों का एक बड़ा दूरदर्शन तथा चलचित्र भी हैं। दूरदर्शन से आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दोष बढ़े हैं। बिना समय की पाबंदी के घंटों दूरदर्शन के साथ चिपके रहना बिलकुल गलत है। इससे मानसिक विकास रुक जाता है, नज़र कमजोर हो सकती है और तनाव बढ़ सकता है।


क) आजकल दूरदर्शन के धारावाहिकों का स्तर कैसा है?


ख) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव किन पर अधिक पड़ता है और क्यों?


ग) दूरदर्शन के क्या-क्या दुष्प्रभाव हैं?


घ) बाल्यावस्था शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए।


ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


(क) आजकल दूरदर्शन के धारावाहिकों का स्तर निम्न हो गया है। उनमें अश्लीलता, अनास्था, फैशन तथा नैतिक बुराइयां अधिक देखने को मिलती हैं। इन धारावाहिकों में परिपक्वता और नैतिकता का अभाव होता है|

(ख) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव छोटे बच्चों पर अधिक पड़ता है। छोटे बालक मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होते। इस उम्र में वे जो भी देखते हैं उसका प्रभाव उनके दिमाग पर अंकित हो जाता है। बुरी आदतों को वे शीघ्र ही अपना लेते हैं। इसी कारण से छोटे बच्चों पर दूरदर्शन का दुष्प्रभाव अधिक पड़ता है|


(ग) दूरदर्शन के आने के कारण लोग घंटों तक इसे देखते रहते हैं और अपने आपको एवं परिवार को समय नहीं देते| इसी कारण से आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दोष बढ़े हैं।


(घ) बाल्यावस्था शब्द का संधि-विच्छेद है बाल्य + अवस्था, यहाँ अ + अ = आ(स्वर संधि)


(ड.) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दूरदर्शन और उसके दुष्प्रभाव है।


More from this chapter

All 22 →
2

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

कोलाहल हो


या सन्नाटा कविता सदा सृजन करती है


जब भी आँसू हुआ पराजित,


कविता सदा जंग लड़ती है


जब भी कर्ता हुआ अकर्ता


कविता ने जीना सिखलाया


जब भी तम का जुल्म बढ़ा है,


कविता नया सूर्य गढ़ाती है,


जब गीतों की फसलें लुटतीं


शीलहरण होता कलियों का,


शब्दहीन जब हुई चेतना


तब-तब चैन लुटा गलियों का


अपने भी हो गए पराए


यों झूठे अनुबंध हो गए


घऱ में ही वनवास हो रहा


यों गूंगे संबंध हो गए।


क) कविता कैसी परिस्थियों में सृजन करती है? स्पष्ट कीजिए।


ख) भाव समझाइए ‘जब भी तम का जुल्म बढ़ा है, कविता नया सूर्य गढ़ती है।’


ग) गलियों का चैन कब लुटता है?


घ) ‘परस्पर संबंधों में दूरियाँ बढ़ने लगीं’- यह भाव किस पंक्ति में आया है?


ङ) कविता जीना कब सिखाती है?


OR


जो बीत गई सो बात गई।


जीवन में एक सितारा था,


माना, वह बेहद प्यारा था,


वह डूब गया तो डूब गया।


अंबर के आनन को देखो,


कितने इसके तारे टुटे,


कितने इसके प्यारे छूटे,


जो छूट गए फिर कहाँ मिले;


पर बोलो टूटे तारों पर,


कब अंबर शोक मनाता है?


जो बीत गई सो बात गई।


जीवन में वह था एक कुसुम,


थे उस पर नित्य निछावर तुम,


वह सूख गया तो सूख गया;


मधुबन की छाती को देखो,


सूखी कितनी इसकी कलियाँ


मुरझाई कितनी वल्लरियाँ,


जो मुरझाई फिर कहाँ खिलीं,


पर बोलो सूखे फूलों पर,


कब मधुबन शोर मचाता है?


जो बीत गई सो बात गई।


क) ‘जो बीत गई सो बात गई’ से क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।


ख) आकाश की ओर कब देखना चाहिए और क्यों?


ग) ‘सूखे फूल’ और ‘मधुबन’ के प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।


घ) टूटे तारों का शोक कौन नहीं मनाता है?


ङ) आपके विचार से ‘जीवन में एक सितारा’ किसे माना होगा?


3

निम्नलिखित किन्हीं तीन के उत्तर लिखिए-

क) मैंने उस व्यक्ति को देखा जो पीड़ा से कराह रहा था।


(संयुक्त वाक्य में बदलिए)


ख) जो व्यक्ति परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफल होता है।


(सरल वाक्य में बदलिए)


ग) वह कौन-सी पुस्तक है जो आपको बहुत पसंद है।


(रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)


घ) कश्मीरी गेट के निकल्सन कब्रगाह में उनका ताबूत उतारा गया।


(मिश्र वाक्य में बदलिए)


4

निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं चार वाक्यों का निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए-

क) बालगोबिन भगत प्रभातियाँ गाते थे। (कर्मवाच्य मे बदलिए)


ख) बीमारी के कारण वह यहाँ न आ सका। (भाववाच्य में बदलिए)


ग) माँ के द्वारा बचपन में ही घोषित कर दिया गया था। (कर्तृवाच्य में बदलिए)


घ) अवनि चाय बना रही है। (कर्मवाच्य में बदलिए)


ङ) घायल हंस उड न पाया। (भावाच्य में बदलिए)


5

निम्नलिखित वाक्यों में से ही किन्हीं चार रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए-

क) दादी जी प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ती हैं


ख) रोहन यहाँ नहीं आया था।


ग) वे मुंबई जा चुके हैं।


घ) परिश्रमी अंकिता अपना काम समय से पूरा कर लेती है।


ङ) रवि रोज सवेरे दौड़ता है।