Q10 of 22 Page 1

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) लक्ष्मण ने धनुष टूटने के किन कारणों की संभावना व्यक्त करते हुए राम को निर्दोष बताया?


ख) फागुन में ऐसी क्या बात थी कि कवि की आँख हट नहीं रही है?


ग) फसल क्या है?- इसको लेकर फसल के बारे में कवि ने क्या-क्या संभावनाएँ व्यक्त की हैं?


घ) ‘कन्यादान’ कविता में वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्री जीवन के बंधन’ क्यों कहा गया है?


ङ) संगतकार किसे कहा जाता है? उसकी भूमिका क्या होती है?


(क) लक्ष्मण ने धनुष टूटने के निम्नलिखित कारणों की संभावना व्यक्त करते हुए राम को निर्दोष बताया-

1. हमें तो यह धनुष साधारण लगा।


2. श्रीराम को तो यह धनुष नए धनुष की तरह लगा।


3. श्रीराम ने धनुष तोड़ा नहीं बल्कि उनके छूते ही यह टूट गया।


4. उन्होंने ऐसे कई धनुष बाल्यकाल में तोड़ दिए थे। यही सोचकर यह कार्य किया होगा।


(ख) फागुन का मौसम और दृष्य दोनों ही मनमोहक होते है। चारों तरफ का दृष्य साफ और हरा भरा दिखाई पड़ता है। पेड़ों पर फूल और उनकी खुशबू मंत्र मुग्ध कर देती है। इसलिए कवि की आंख फागुन की सुंदरता से हट नहीं रही।


(ग) कवि के अनुसार फसल, ढेर सारी नदियों के पानी का जादू, अनेक लोगों के हाथों के स्पर्श की गरिमा, और बहुत सारे खेतों की मिट्टी के गुण का मिलाजुला परिणाम है। यानी की फसल किसी एक की मेहनत नहीं बल्कि कई लोगों की मेहनत का परिणाम है।


(घ) ‘कन्यादान’ कविता में वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्रीजीवन के बंधन’ इसलिए कहा गया है कि क्योंकि एक स्त्री के जीवन में वस्त्र और आभूषण भ्रम की तरह हैं| ये चीजें उसको भरमाती हैं| ये वस्तुएं उसके सौन्दर्य को तो बढ़ाती हैं लेकिन साथ ही ये उसके जीवन में बंधन का काम भी करती हैं| इनकी चाह में स्त्री अपनी स्वतंत्रता को खो देती है| समाज स्त्री को इन वस्त्र और आभूषणों के बंधन में बांधकर उसे पराधीन बना देता है| इसीलिये वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्रीजीवन के बंधन कहा गया है|


(ड.) संगतकार मुख्य गायक का सहायक कलाकार होता है| संगतकार मुख्य गायक के साथ-साथ गाता है और अपनी आवाज की गूंज से मुख्य गायक की गायकी को प्रभावशील एवं स्वरों को कोमलता प्रदान करता है| संगतकार मुख्य गायक को उसके स्वरों से भटकने नहीं देता| संगतकार मुख्य गायक की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर उसकी गायकी को बल प्रदान करता है| संक्षेप में कहें तो संगतकार मुख्य गायक का सहायक होता है जो उसकी गायकी को कोमल और मधुर बनाने का कार्य करता है|


More from this chapter

All 22 →
13

किसी बस में वारदात कर भाग रहे अपराधी को संवाहक द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपने की घटना की विवरण सहित जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रबंधक को पत्र लिखकर कि उसे पुरस्कृत करने का अनुरोध कीजिए।

OR


आपकी बहन कस्बे से अपनी पढ़ाई पूरी कर आगे शिक्षा के लिए बड़े नगर में गई है। नगर के बातावरण में संभावित परेशानियों की चर्चा करते हुए उनसे बचने के तरीके उसे पत्र द्वारा समझाइए।


8

निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) मन्नू भण्डारी के पिता के दकियानूसी मित्र ने उन्हें क्या बताया कि वे भड़क उठे?


ख) बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के आश्चर्य का कारण क्यों थी?


ग) कैसे कह सकते हैं कि बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे?


घ) ‘फादर बुल्के की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी लगती थी’- इस मान्यता का कारण समझाइए।


ङ) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर आशय समझाइए- ‘क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी, जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है....।’


11

साना-साना हाथ जोडि’ के आधार पर गंगतोक के मार्ग के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन कीजिए जिसे देखकर लेखिका को अनुभव हुआ- “जीवन का आनंद है यही चलायमान सौन्दर्य!”

OR


‘जार्ज पंचम की नाक के बहाने भारतीय शासनतंत्र पर किये गए व्यंग्य को स्पष्ट करते हुए पत्रकारों की भूमिका पर भी टिप्पणी कीजिए|


13

किसी विशेष टी. वी. चैनल द्वारा अंधविश्वासों को प्रोत्साहित करने वाले अवैज्ञानिक और तर्कहीन कार्यक्रम प्रायः दिखाए जाने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

OR


आप अपने किसी चूक के लिए बहुत लज्जित हैं और मां के सामने जाने का साहस भी नहीं जुटा पा रहे हैं। तथ्यों को स्पष्ट करते हुए माँ को पत्र लिखकर क्षमायाचना कीजिए।