निम्मलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-
क) लेखक ने फादर कामिल बुल्के की याद को ‘यज्ञ की पवित्र अग्नि’ क्यों कहा है?
ख) मन्नू भंडारी का अपने पिता से जो वैचारिक मतभेद था उसे अपने शब्दों में लिखिए।
ग) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ में बच्चों द्वारा मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगाना क्या प्रदर्शित करता है?
घ) बालगोबिन भगत अपने सुस्त और बोदे से बेटे के साथ कैसा व्यवहार करते थे और क्यों?
ङ) ‘लखनवी अंदाज़’ पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक ने यात्रा करने के लिए सेकेंड क्लास का टिकट क्यों खरीदा?
(क) फादर बुल्के यूरोप के बेल्जियम में जन्मे थे लेकिन खुद को हमेशा भारतीय ही मानते थे। फादर बुल्के ने हिंदी को समृद्ध और राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने में भरसक सहयोग दिया। जिस प्रकार से यज्ञ की पवित्र अग्नि अपनी स्वच्छता तथा दिव्य ज्योति से सबको प्रभावित करती है| उसी प्रकार से फादर कामिल बुल्के ने अपने कामों से और अपने उदार व्यक्तित्व से सम्पूर्ण समाज को प्रभावित किया था| इसी कारण से लेखक ने फादर कामिल बुल्के की याद को ‘यज्ञ की पवित्र अग्नि’ कहा|
(ख) लेखिका के पिता दोहरे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे| वे आधुनिकता के समर्थक थे और वे औरतों को केवल रसोई तक सीमित नहीं देखना चाहते थे| वे लड़कियों की शादी जल्दी करने के पक्ष में भी नहीं थे| लेकिन दूसरी ओर वे यह भी मानते थे कि स्त्रियों का दायरा चारदीवारी के अन्दर तक सीमित होना चाहिए| उन्हें मन्नू भंडारी का स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेना और भाषण देना पसंद नहीं था| इसी दोहरे चरित्र के कारण मन्नू भंडारी और उनके पिता के बीच वैचारिक मतभेद थे|
(ग) नेताजी का चश्मा पाठ में बच्चों द्वारा मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा लगाना प्रदर्शित करता है कि देश के निर्माण में करोड़ों व्यक्ति अपने-अपने ढंग से योगदान दे रहे हैं। इस योगदान में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी शामिल हैं।
(घ) बालगोबिन भगत अपने सुस्त और बोदे बेटे के साथ विशेष लगाव रखते थे| उनका बेटा कमजोर और मंद बुद्धि था लेकिन फिर भी बालगोबिन भगत उसे समस्या अथवा बोझ नहीं मानते थे बल्कि वे तो उससे विशेष लगाव रखते थे क्योंकि उनका मानना था कि कमजोर एवं मंदबुद्धि व्यक्ति को अधिक देखभाल और प्यार की आवश्यकता होती है|
(ड.) रेलवे में सेकेंड क्लास का किराया अधिक होता है जिस वजह से वहां पर भीड़ भाड़ ज्यादा नहीं होती। लेखक को कहानी के सोच-विचार के लिए एकांत की आवश्यकता थी। लेखक प्राकृतिक दृष्य देखते वक्त किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहता था| इसलिए लेखक ने सेकेंड क्लास का टिकट खरीदा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.