Q13 of 22 Page 1

किसी बस में वारदात कर भाग रहे अपराधी को संवाहक द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपने की घटना की विवरण सहित जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रबंधक को पत्र लिखकर कि उसे पुरस्कृत करने का अनुरोध कीजिए।

OR


आपकी बहन कस्बे से अपनी पढ़ाई पूरी कर आगे शिक्षा के लिए बड़े नगर में गई है। नगर के बातावरण में संभावित परेशानियों की चर्चा करते हुए उनसे बचने के तरीके उसे पत्र द्वारा समझाइए।


सेवा में,


प्रबंधक महोदय,


परिवहन विभाग


21 B, सफदरजंग रोड, दिल्ली


दिनांक- 5 मार्च 2019


विषय- पुरस्कृत करने का अनुरोध


महोदय,


कुछ दिन पहले दिन दहाड़े एक शख्स महिला का पर्स लेकर भाग रहा था। तभी एक युवा व्यक्ति ने उसे देखा और पीछा किया। दोनों के बीच दौड़ा-भागी काफी देर तक हुई। इसके बाद युवक ने महिला का पर्स अपने हवाले लिया और महिला को लौटाया। युवक की इस बहादुरी से आसपास मौजूद सभी लोग बहुत खुश है। इस शख्स ने ना केवल महिला का पर्स महिला को लौटाया बल्कि उस चोर को पकड़ने में पुलिस की भी मदद की| मेरी परिवहन विभाग के प्रबंधन से दरख्वास्त है कि इस युवक को पुरुष्कृत किया जाए|


भवदीया


सीमा गुप्ता


62, मुखर्जी नगर, दिल्ली


दिनांक- 10 अप्रैल 2019


OR


B- 12,


मुखर्जी नगर, दिल्ली


दिनांक- 10 अप्रैल 2019


प्रिय बहन शिप्रा,


सबसे पहले तो तुम्हारा यहां आने पर स्वागत करती हूं। उम्मीद करती हूं कि तुम कुशल मंगल हो। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि कस्बे की पढ़ाई पूरी करके अब तुम आगे की पढ़ाई करने के लिए नगर गई हो। बड़ी बहन होने के नाते मैं तुम्हें कुछ बातें ऐसी बताना चाहती हूं जो तुम्हारी मदद करेंगी। कस्बे और नगर में बहुत अंतर होता है। कस्बे का रहन-सहन और नगर का रहन-सहन बिल्कुल अलग होता है। यह कस्बे की तुलना में ना केवल आकार में बड़ा होता है बल्कि तुम्हें एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए कई तरह के परिवहन के साधनों का इस्तेमाल भी करना पड़ता है| यहां के माहौल में ढलने के लिए तुम्हें कुछ वक्त लगेगा, हो सकता है कि एक पल ऐसा भी आए कि तुम्हें लगे कि कहां आ गई, ऐसे में बिल्कुल भी परेशान ना होना। किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना फोन नंबर मत देना। इसके अलावा खाने में भी तुम्हें दिक्कत हो सकती है। इसलिए हो सके तो पीजी में ही रहना। इसके अलावा तुम्हें कोई दिक्कत हो तो मुझे फोन करना।


तुम्हारी बहन


रमा


More from this chapter

All 22 →
10

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) ‘आग रोटियाँ सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं।’ उस पंक्ति से क्या संदेश दिया गया है?


ख) कवि अपने मन को ‘छाया मत छूना’ कहकर क्या समझाना चाहता है?


ग) ‘छू गया तुमसे कि झरने लगे शेफालिका के फूल’ उस पंक्ति का आशय नागार्जुन की कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।


घ) स्मृति को पाथेय बनाने से जयशंकर प्रसाद का क्या आशय है?


ङ) परशुराम को लक्ष्मण ने वीर योद्धा के क्या लक्षण बताए हैं?


11

‘साना-साना हाथ जोड़ि’ के आधार पर लिखिए कि देश की सीमा पर सैनिक किस प्रकार की कठिनाइयों से जूझते हैं? उनके प्रति भारतीय युवकों का क्या उत्तरादायित्व होना चाहिए?

OR


‘जार्ज पंचम की नाक’ को लेकर शासन में खलबली क्यों थी? इसमें निहित व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।


8

निम्नलिखित में से किन्हीं चार के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) मन्नू भण्डारी के पिता के दकियानूसी मित्र ने उन्हें क्या बताया कि वे भड़क उठे?


ख) बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के आश्चर्य का कारण क्यों थी?


ग) कैसे कह सकते हैं कि बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे?


घ) ‘फादर बुल्के की उपस्थिति देवदार की छाया जैसी लगती थी’- इस मान्यता का कारण समझाइए।


ङ) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर आशय समझाइए- ‘क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी, जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है....।’


10

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) लक्ष्मण ने धनुष टूटने के किन कारणों की संभावना व्यक्त करते हुए राम को निर्दोष बताया?


ख) फागुन में ऐसी क्या बात थी कि कवि की आँख हट नहीं रही है?


ग) फसल क्या है?- इसको लेकर फसल के बारे में कवि ने क्या-क्या संभावनाएँ व्यक्त की हैं?


घ) ‘कन्यादान’ कविता में वस्त्र और आभूषणों को ‘स्त्री जीवन के बंधन’ क्यों कहा गया है?


ङ) संगतकार किसे कहा जाता है? उसकी भूमिका क्या होती है?