निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए-
लोकतंत्र के मूलभुत तत्व को समझा नहीं गया है और इसलिए लोग समझते हैं कि सब कुछ सरकार कर देगी, हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। लोगों में अपनी पहल से जिम्मेदारी उठाने और निभाने का संस्कार विकसित नहीं हो गया है। फलस्वरूप देश की विशाल मानव-शक्ति अभी ख़र्राटे लेती पड़ी है और देश की पूँजी उपयोगी बनाने के बदले आज बोझरूप बन बैठी है। लेकिन उसे नींद से झकझोर कर जाग्रत करना है। किसी भी देश को महान् बनाते हैं उसमें रहने वाले लोग। लेकिन अभी हमार देश के नागरिक अपनी जिम्मदारी से बचते रहते हैं। चाहे सड़क पर चलने की बात हो अथवा साफ़-सफ़ाई की बात हो, जहाँ तहाँ हम लोगों को गंदगी फैलाते और वेहतरीब ढंग से वाहन देख सकते हैं। फिर चाहते हैं कि सब कुछ सरकार ठीक कर दे।
सरकार ने बहुत सारे कार्य किए हैं, इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ खोली हैं, विशाल बाँध बनवाए हैं, फ़ौलाद के कारखाने खोले हैं आदि-आदि बहुत सारे काम सरकार के द्वारा हुए हैं। पर अभी करोंड़ों लोगों को कार्य में प्रेरित नहीं किया जा सका है।
वास्तव में होना तो यह चाहिए कि लोग अपनी सूझ-बूझ के साथ अपनी आंतरिक शक्ति के बल पर खड़े हों और अपने पास जो कुछ साधन-सामग्री हो उसे लेकर कुछ करना शुरू कर दे। और फिर उसमें आवश्यक मदद करे। उदाहरण के लिए, गाँववाले बड़ी-बड़ी पंचवर्षीय योजनाएँ नहीं समझ सकेंगे, पर वे लोग यह बात जरूर समज सकेंगे कि अपने गाँव में कहाँ कुआँ चाहिए, कहाँ सिचाँई की जरूरत है, कहाँ पुल की आवश्यकता है। बाहर के लोग इन सब बातों से अनभिज्ञ हैं ।
(क) लोकतंत्र का मूलभूत तत्व है-
1 कर्तव्यपालन
2 लोगों का राज्य
3 चुनाव
4 जनमत
(ख) किसी देश की महानता निर्भर करती है-
1 वहाँ की सरकार पर
2 वहाँ के निवासियों पर
3 वहाँ के इतिहास पर
4 वहाँ की पँजी पर
(ग) सरकार के कामों के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
1 वैज्ञानिक प्रयोगशालाएँ बनावाई हैं ।
2 विशाल बाँध बनवाए हैं।-
3 वाहन-चालकों को सुधारा है ।
4 फौलाद के कारख़ाने खोले हैं ।
(घ) सरकारी व्यवस्था में किस कमी की ओर लेखक ने संकेत किया है?
1 गाँव से जुड़ी समस्याओं के निदान मे ग्रामीण की भूमिका को नकारना
2 योजनाएँ ठीक से न बनाना
3 आधुनिक जानकारी का अभाव
4 ज़मीन से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान न देना
(ड़) “झकझोर कर जागृत करना” का भाव गद्यांश के अनुसार होगा
1 नींद से जगाना
2 सोने न देना
3 जिम्मेदारी निभाना
4 ज़िम्मेदारियों के प्रति सचेत करना
(क) 1
लोकतंत्र का मूलभूत तत्व कर्तव्यपालन है| जब देश के नागरिक एवं प्रशासक अपने-अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करते हैं तो उस देश लोकतांत्रिक प्रक्रिया बेहतर तरीके से लागू हो पाती है|
(ख) 2
किसी देश की महानता उस देश के नागरिकों पर निर्भर करती है| किसी देश के नागरिक अगर अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं और जिम्मेदार भी तो वह देश अवश्य ही महान होगा|
(ग) 3
सरकार के कामों के संबंध में तीसरा कथन की इसने वाहन चालकों को सुधार है सही नहीं है|
(घ) 1
लेखक ने सरकारी व्यवस्था की एक सबसे बड़ी कमी की ओर संकेत किया है| लेखक ने बाताया है की सरकार ग्रामीण व्यवस्था को तो सुधारना चाहती है लेकिन सुधार की इस प्रक्रिया ग्रामीण लोगों को ही शामिल नहीं किया जाता, उनसे सुझाव तक नहीं लिए जाते|
(ड़) 4
झकझोर कर जागृत करना से अभिप्राय जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करने से है| अर्थात व्यक्ति को उसकी जो भी जिम्मेदारी है उसके प्रति सचेत करना|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.