निम्मलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए
हरियाणा के पुरातत्व-विभाग द्वारा किए गए अब तक के शोध और खुदाई के अनुसार लगभग 5500 हेक्टेयर में फैली यह राजधानी ईसा से लगभग 3300 वर्ष पूर्व मौजूद थी। इन प्रमाणों के आधार पर यह तो तय हो ही गया है कि राखीगढ़ी की स्थापना उससे भी सैकड़ों वर्ष पूर्व हो चुकी थी।
अब तक यही माना जाता रहा है कि स समय पाकिस्तान में स्थित हड़प्पा और मुअनजोद़ड़ो ही सिंधु सभ्यता के मुख्य नगर थे। राखीगढीं गाँव में खुदाई और शोध का काम रुक-रुक कर चल रहा है। हिसार का यह गाँव दिल्ली से मात्र एक सौ पचास किलोमीटर की दूरी पर है। पहली बार यहाँ 1963 में खुदाई हुई थी और तब इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ानगर माना गया। उस समय के शोधार्थियों ने सप्रमाण घोषणाएँ की थीं कि यहाँ दबे नगर,कभी मुअनजोदड़ो और हड़प्पा से भी बड़ा रहा होगा।
अब सभी शोध विशेषज्ञ इस बात पर सहमत है कि राखीगढ़ी, भारत-पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान का आकार और आबादी की दृष्टि से सबस बड़ा शहर था। प्राप्त विवरणों के अनुसार समुचित रूप से नियोजित इस शहर की सभी सड़के 1.92 मीटर चौड़ी थी। यह चौड़ाई कालीबंगा की सड़कों से भी ज्यादा हैं। एक ऐसा बर्तन भी मिला है, जो सोने पर चाँदी की परतों से ढका है। इसी स्थल पर एक ‘फाउंड्री’ के भी चिन्ह मिले हैं, जहाँ संभवतः सोना ढाला जाता होगा। इसके अलावा टैराकोटा से बनी असंख्य प्रतिमाएं ताँबे के बर्तन और कुछ प्रतिमाएँ और एक ‘फ़र्नेस’ के अवशेष भी मिले हैं।
मई 2012 में ‘ग्लोबल हैरिटेज फंड’ ने इसे एशिया के दस ‘विरासत-स्थलों’ की सूची में शामिल किया है, जिनके नष्ट हो जाने का ख़तरा है।
राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व विशिष्ट है। इस समय यह क्षेत्र पूरे विश्व के पुरातत्व विशेषज्ञों की दिलचस्पी और जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ बहुत से काम बकाया हैं; जो अवशेष मिले हैं, उनका समुचित अध्ययन अभी शेष है। उत्खनन का काम अब भी अधूरा है।
(क) अब सिंधु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर किसे मानने की संभावनाएँ हैं?
1) मुअनजोदड़ो
2) राखीगढ़ी
3) हडंप्पा
4) कालींबंगा
(ख) चौड़ी सड़कों से स्पष्ट होता है कि
1) यातायात के साधन थे
2) अधिक आबादी थी
3) शहर नियोजित था
4) बड़ा शहर था
(ग) इसे एशिया के ‘विरासत-स्थलों’ में स्थान मिला क्योंकि
1) नष्ट हो जाने का खतरा है
2) सबसे विकसित सभ्यता है
3) इतिहास में इसका नाम सर्वोपरि है
4) यहाँ विकास की तीन परतें मिली हैं
(घ) पुरातत्व-विशेषज्ञ राखीगढ़ी में विशेष रुचि ले रहे हैं क्योंकि
1) काफ़ी प्राचीन और बड़ी सभ्यता हो सकती है
2) इसका समुचित अध्ययन शेष है
3) उत्खनन का कार्य अभी अधूरा है
4) इसके बारे में अभी-अभी पता लगा है
(ङ) उपयुक्त शीर्षक होगा
1) राखीगढ़ी एक सभ्यता की संभावना
2) सिंधु-घाटी सभ्यता
3) विलुप्त सरस्वती की तलाश
4) एक विस्तृत शहर राखीगढ़ी
(क) 2
वर्तमान में रखीगढ़ी को सिन्धु-सरस्वती सभ्यता का सबसे बड़ा नगर मानने की संभावनाएँ हैं|
(ख) 3
किसी शहर अथवा नगर में चौड़ी सडकों से उस शहर अथवा नगर के नियोजित तरीके से निर्माण की पुष्टि होती है| जब किसी नगर अथवा शहर का निर्माण नियोजित तरीके से होता है तो वहाँ पर बेहतर सड़कों का भी निर्माण होता है|
(ग) 1
इसे एशिया के ‘विरासत-स्थलों’ में स्थान मिला क्योंकि नष्ट हो जाने का खतरा है| इसीलिये इसके संरक्षण के उद्देश्य से इसे एशिया के विरासत स्थलों में स्थान मिला है|
(घ) 3
पुरातत्व-विशेषज्ञ राखीगढ़ी में विशेष रुचि ले रहे हैं क्योंकि इसके उत्खनन का कार्य अभी पूरा नहीं है हुआ| इसका उत्खनन अभि अधूरा है और आगे और भी नए स्थान, बस्तुएँ खोजे जाने की संभावना है|
(ङ) 1
इस गद्यांश में राखीगढ़ी के बारे में बताया गया है इसीलिये रखीगढ़ी-एक सभ्यता की संभावना इसका उचित शीर्षक होगा|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.