Q15 of 25 Page 1

हाल में देखते हुए नाटक की समीक्षा करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए-

अथवा


विद्यालय में एक संगीत-सम्मेलन करने की अनुमति देने हेतु अपने प्रधानाचार्य से अनुरोध कीजिए।

प्रतापनगर,


जयपुर(उत्तर प्रदेश)|


दिनांक : 10 मई 2019


प्रिय राम ,


आशा है तुम सकुशल एवं आनंद से होगे । मैं भी यहाँ अपने परिवारजनों सहित कुशलपूर्वक हूँ और अपनी पढ़ाई में व्यस्त हूँ|


आज मैंने तुम्हें खास ये पत्र हाल में मेरे द्वारा देखे हुए नाटक के बारे में बताने के लिए लिखा है| कुछ दिन पहले मै एक नाटक देखने गया था| हमारे स्कूल के एक शिक्षक हम सभी विद्यार्थियों को इस नाटक को दिखाने के लिए ले साथ लेकर गए थे| उनका कहना था कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए|


इससे पहले मैंने कभी नाटक नहीं देखा था और कोई ख़ास दिलचस्पी भी नहीं थी|मुझे नाटक देखकर उस नाटक की बहुत सारी बातों ने प्रभावित किया जो मैं तुम्हारे साथ साझा करना चाहता हूँ| मैंने वहाँ अंधेर नगरी नाटक देखा| यह एक बेहतरीन नाटक है| तुम्हें भी इस नाटक को देखना चाहिए| इस नाटक से समाज एवं नागरिकों कि सोच एवं व्यवहार के बारे में पता चलता और तर्क करने की महत्ता के बारे में इससे पता चलता है|


इस नाटक के सभी पात्र बिलकुल ही अलग थे और उन्होंने मेरे मनो-मस्तिष्क पर बहुत प्रभाव डाला है| तुम्हें भी इस नाटक को देखना चाहिए|


अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना और छोटी बहन को प्यार|


सप्रेम,


तुम्हारा मित्र


विनय


अथवा


सेवा में,


प्रधानाचार्य,


केंद्रीय विद्यालय,


जयपुर(राजस्थान)


दिनांक-5 फरवरी 2019


महोदय,


सविनय निवेदन है कि आगामी रविवार दिनांक 27 सितंबर, 2019 को विद्यालय में एक संगीत-सम्मेलन होने जा रहा है| यह संगीत सम्मलेन खेल प्रांगण में प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ होगा।


इस संगीत सम्मलेन में देश-विदेश के कुछ प्रसिद्द एवं संगीत कला में अनुभवी संगीतकार अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले हैं| यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य होने वाला है|


आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त संगीत-सम्मेलन के लिए हमें अनुमति प्रदान करें। संबंधित कर्मचारियों को भी प्रांगण की सफाई व संबंधित उपकरण समय पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश जारी कर दें|


हम सभी आपके सदैव आभारी रहेंगे धन्यवाद सहित|


आपका आज्ञाकारी शिष्य


रवि


कक्षा-11


More from this chapter

All 25 →
7

निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए-

आज विज्ञान व परमाणु-युग में सबसे नाज़ुक प्रश्न शांति ही है।

14

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए-

क) अनुशासित दिनचर्या


• जीवन में अनुशासन की अपेक्षा


• अनुशासित क्रियाकलाप का लाभ


• काम करें


ख) प्राकृतिक आपदा- भूकंप


• प्राकृतिक आपदाएँ


• भूकंप से नुकसान


• बचाव के उपाय


ग) ओलंपिक और भारत


• ओलंपकि खेल


• भारतयी खिलाड़ियों का प्रदर्शन


• सुधार के कद़म

5

निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः

क) डलिया में आम हैं, दूसरे फलों के साथ आम रखे हैं। (सरल वाक्य बनाइए)


ख) शर्मीला पीलक पेड़ के पत्तों में छुपकर बोलता है। (संयुक्त वाक्य बनाइए)


ग) पीलक जितना शर्मीला होता है उतनी ही इसकी आवाज़ भी शर्मीली है।


(वाक्य भेद लिखिए)

6

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तित कीजिएः

क) कुछ छोटे भूरे पक्षी मंच सँभाल लेते हैं। (कर्मवाच्य में)


ख) बुलबुल द्वारा रात्रि-विश्राम अमरूद की डाल पर किया जाता है। (कर्तवाच्य में)


ग) तुम दिनभर कैसे बैठोगे ? (भाववाच्य में)


घ) सात सुरों को यह ग़ज़ब की विविधता के साथ प्रस्तुत करती है। (कर्मवाच्य)