Q6 of 25 Page 1

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिएः

क) फुरसत में मैना ख़ूब रियाज़ करती है। (कर्मवाच्य में)


ख) फाख्ताओं द्वारा गीतों को सुर दिया जाता है। (कर्तृवाच्य में)


ग) बच्चा साँस नहीं ले पा रहा था । (भाववाच्य)


घ) दो-तीन पक्षियों द्वारा अपनी-अपनी लय में एक साथ कूदा जा रहा था। (कर्तवाच्य में)

क) फुरसत में मैना के द्वारा ख़ूब रियाज़ किया जाता है।

ख) फाख्ता गीतों को सुर देता है|


ग) बच्चे से साँस नहीं ली जा रही थी।


घ) दो-तीन पक्षी अपनी-अपनी लय में एक साथ कूदे जा रहे थे|


More from this chapter

All 25 →
4

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए-

ओ देशवासियों, बैठ न जाओ पत्थर से,


ओ देशवासियो, रोओ मत तुम यों निर्झर से,


दरख्यास्त करें, आओ, कुछ अपने ईश्वर से


वह सुनता है ग़मज़दों और रंजीदों को।


जब सार सरकता-सा लगता जग-जीवन से


अभिषिक्त करें, आओ, अपने को इस प्राण से-


हम कभी न मिटने देंगे भारत के मन से


दुनियां ऊँचे आदर्शों की, उम्मीदों की


साधना एक युग-युग अंतर में ठनी रहे य


यह भूमि बुद्ध-बापू से सुत की जनी रहें


प्रार्थना एक युग-युग पृथ्वी पर बनी रहे


(क) कवि देशवासियों को क्या कहना चाहता है ?


1) निराशा और जड़ता छोड़ों


2) जागो, आगे बढो


3) पढ़ों, लिखों, कुछ करो


4) डरो मत, ऊँचे चढ़ो


(ख). कवि किसकी और किससे प्रार्थना की बात कर रहा है ?


1. भगवान और जनता


2. दुखी लोग और ईश्वर


3. देशवासी और सरकार


4. युवा वर्ग और ब्रिटिश सत्ता


(ग). कवि भारतीयों को कौन-सा संकल्प लेने का कहता है?


1. हम भारत को कभी न मिटने देंगे


2. जीवन में सार-तत्व को बनाए रखेंगे


3. उच्च आदर्श और आशा के महत्व को बनाए रखेंगे


4. जग-जीवन को समरसता से अभिषिक्त करेंगे


(घ) ‘यह भूमि बुद्ध-बापू से सुत की जनी रहे’- का भाव है


1. इस भूमि पर बुद्ध और बापू ने जन्म लिया


2. इस भूमि पर बुद्ध और बापू जैसे लोग जन्म लेते रहें


3. यह धरती बुद्ध और बापू जैसी है


4. यह धऱती बुद्ध और बापू को हमेशा याद रखेगी


(ङ) कवि क्या प्रार्थना करता है?


1. योगी, संत और शहीदों का हम सब सम्मान करें


2. युगों-युगों तक यह धरती बनी रहे


3. धरती माँ का वंदन करते रहें


4. भारतीयों में योगी, संत और शहीद अवतार लेते रहें

5

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

क) वे उन सब लोगों से मिले, जो मुझे जानते थे । (सरल वाक्य)


ख) पंख वाले चींटे या दीमक वर्षा के दिनों में निकलते हैं। (वाक्य का भेद लिखिए)


ग) आषाढ़ की एक सुबह एक मोर ने मल्हार के मियाऊ-मियाऊ को सुर दिया था।


(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

7

निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए

मनुष्य केवल भोजन करने के लिए जीवित नहीं रहता है, बल्कि वह अपने भीतर की सूक्ष्म इच्छाओं की तृप्ति भी चाहता है।

8

क) निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर उनमें निहित रस पहचानकर लिखिएः

1. उपयुक्त उस खल को यद्यपि मृत्यु का भी दंड है,


पर मृत्यु से बढ़कर न जग में दंड और प्रचंड हैं।


अतएव कल उस नीच को रण-मध्य जो मारूँ है।


तो सत्य कहता हूँ कभी शस्तास्त्र फिर धारूँ न मैं


2. वह आता-


दो टूक कलेजे के करता पछताता प


पथ पर आता


पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,


चल रहा लटुटिया टेक


(ख) 1. श्रृंगार रस का स्थायी भाव लिखिए ।


2) निम्नलिखित काव्यांश में स्थायी भाव क्या है?


कब द्वै दाँत दूध कै देखों, कब तोतै, मुख बचन झरैं।


कब नंदहिं बाबा कहि बोले, कब जननी कहि मोहिं ररै।