Q4 of 27 Page 1

नीचे लिखे वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का रूपांतरण कीजिए-

) वे हरदम किताबें खोलकर अध्ययन करते रहते थे। (संयुक्त वाक्य)


) मैं सफल हुआ और कक्षा में प्रथम स्थान पर आया। (सरल वाक्य)


) एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अण्डा तोड़ दिया। (मिश्र वाक्य)


) वह छह मंजिली इमारत की छत थी जिस पर एक पर्णकुटी बनी थी। (सरल वाक्य)


() वे हरदम किताबें खोलकर रखते थे और अध्ययन करते रहते थे।

() मैं सफल होने के साथ-साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर भी आया।


() जैसे ही बिल्की उचकी दो में से एक अंडा टूट गया।


() छह मंजिली इमारत की छत पर पर्णकुटी बनी थी।


More from this chapter

All 27 →
2

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

कार्य-थल को वे कभी नहीं पूछते- वह है कहाँ


कर दिखाते हैं असंभव को वही संभव यहाँ।


उलझनें आकर उन्हें पड़ती हैं जितनी ही जहाँ,


वे दिखाते हैं नया उत्साह उतना ही वहाँ।


जो रुकावट डालकर होवे कोई पर्वत खड़ा,


तो उसे देते हैं अपनी युक्तियों से वे उड़ा।


वन खंगालेंगे, करेंगे व्योम में बाजीगरी,


कुछ अजब धुन काम करने की उनमें है भरी।


सब तरह से आज जितने देश हैं फूले-फले,


बुद्धि, विद्या, धन, वैभव के हैं जहाँ डेरे डले।


वे बनाने से उन्हीं के बन गए इतने भले,


वे सभी हैं हाथ से ऐसे सपूतों के पले।


लोग जब ऐसे समय पाकर जनम लेंगे कभी


देश की जाति की होगी भलाई भी तभी।


) कर्मवीरों की दो विशेषताएँ बताइए।


) कैसे कह सकते हैं कि कर्मवीर मनुष्य में काम करने की अजब धुन होती है?


) किसी देश के नागरिक कर्मवीर हों तो देश को क्या लाभ होता है?


OR


हम जब होंगे बड़े, घृणा का नाम मिटाकर लेंगे दम।


हिंसा के विषयम प्रवाह में, कब तक और बहेगा देश!


जब हम होंगे बड़े, देखना नहीं रहेगा यह परिवेश!


भ्रष्टाचार जमाखोरी की, आदत बहुत पुरानी है,


ये कुरीतियाँ मिटा हमें तो, नई चेतना लानी है।


एक घरौंदे जैसा आखिर, कितना और ढहेगा देश,


जब हम होंगे बड़े देखना, ऐसा नहीं रहेगा देश!


इसकी बागडोर हाथों में, ज़रा हमारे आने दो,


थोड़ा-सा बस पाँव हमारा, जीवन में टिक जाने दो।


हम खाते हैं शपथ, दुर्दशा कोई नहीं सहेगा देश


घोर अभावों की ज्वाला में, कल से नहीं ढहेगा देश।


) कविता में बच्चा अपने बड़े होने पर क्या-क्या परिवर्तन करने का इच्छुक है? दो का उल्लेख दीजिए।


) हमारे समाज और परिवेश में क्या-क्या बुराइयाँ गई हैं?


) कवि क्या शपथ खाता है और क्यों?


3

शब्द कब तक शब्द ही रहता है, पद नहीं कहलाता? शब्द तथा पद के एक-एक उदाहरण दिजिए।

OR


व्याकरणिक नियमों के अऩुसार शब्द पद में क्या अंतर है?


5

) निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो पदों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए-

यथार्थ, शांतिप्रिय, भीमार्जुन


) निम्नलिखित में से किन्हीं दो को समस्त पद में परिवर्तित करके समास का नाम लिखिए-


1. विद्या रूपी धन


2. चंद्र है शिखर पर जिसके अर्थात् शिव


3. युद्ध में वीर


6

निम्नलिखित में से किन्हीं चार वाक्यों को शुद्ध कीजिए-

) मैं तुम्हारे को अच्छी-अच्छी बातें बताऊंगा।


) निरपराधी को दंड देना उचित नहीं।


) वह कलाकार आदमी है।


) मुखिया जी क्या कहे थे?