Q14 of 27 Page 1

अपने क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय खुलवाने की आवश्यकता समझाते हुए दिल्ली के शिक्षा-मंत्री के नाम एक पत्र लिखिए। 5

OR


कक्षा में अनजाने हो गए अभद्र व्यवहार के लिए कक्षा-अध्यापक से क्षमा याचना करते हुए पत्र लिखिए।


सेवा में,


शिक्षा मंत्री महोदय


विषय- सार्वजनिक पुस्तकालय खुलवाने से संबंधित|


महोदय,


सर, मेरा नाम स्वाति गौर है। मैं मयूर विहार फेज थ्री में रहती हूं। इस जगह पर मैं कई साल से रह रही हूं लेकिन एक बात मेरे मन में हमेशा खटकती रहती है। इस ओर आपका ध्यान दिलाना चाहती हूं। जिस स्थान पर मैं रहती हूं वहां पर दूर दूर तक कोई भी सार्वजनिक पुस्तकालय नहीं है। मुझे पुस्कालय के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। अतएव मेरी आपसे यह दरख्वास्त है कि इस क्षेत्र में कम से कम एक सार्वजनिक पुस्तकाल खुलवाने की कृपा करें। ऐसा होने पर मेरे जैसे कई अन्य लोगों को फायदा पहुंचेगा।


प्रार्थिनी


स्वाति गौर


A- 25, मयूर बिहार, दिल्ली


दिनांक २५ मार्च 2019


OR


सेवा में,


कक्षा-अध्यापक महोदय


दिनांक- 12 मार्च 2019


विषय- कक्षा अनजाने हुए गलत व्यवहार के लिए मांफी मांगने बाबत|


महोदय,


मैं आपसे अपने किए गए कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहती हूं। कक्षा में उस दिन मेरे द्वारा जो भी अभद्र व्यवहार हुआ वह अनजाने में हुआ। मेरी आपका या फिर अपने दोस्त का दिल दुखाने की कोई मंशा नहीं थी। इस पत्र के माध्यम से मैं आपसे एक बार फिर से माफी मांगती हूं। आपको विश्वास दिलाती हूं कि आगे से मेरी तरफ से आपको कोई भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।


प्रार्थिनी


स्वाति गौर


कक्षा- 10, सेक्शन A


More from this chapter

All 27 →
12

हरिहर काका के साथ उनके भाइयों तथा ठाकुरबाड़ी के महंत ने कैसा व्यवहार किया? क्या आप उसे उचित मानते हैं? कारण सहित स्पष्ट कीजिए। 5

OR


सपनों के से दिन’ कहानी के आधार पर पी.टी. साहब के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ बताते हुए लिखिए कि स्काउट परेड करते समय लेखक स्वयं को महत्वपूर्ण आदमी, एक फौजी जवान क्यों समझता था?


13

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

) वृक्षारोपण का महत्व


वृक्षारोपण का अर्थ


वृक्षारोपण क्यों


हमारा दायित्व


) इंटरनेट की दुनिया


इंटरनेट का तात्पर्य


सूचना का मुख्य साधन


लाभ तथा हानि


.) आधुनिक जीवन


आवश्यकताओं में वृद्धि


अशांति


क्या करें


15

आप अपने विद्यालय में सांस्कृतिक सचिव हैं। विद्यालय में होने वाली कविता-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रण हेतु 25-30 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।

OR


विद्यालय में आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए हिन्दी विभाग के संयोजक की ओर से 25-30 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


16

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए दो मित्रों के बीच संवाद लगभग 50 शब्दों में लिखिए।

OR


दिल्ली में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर दो महिलाओं के मध्य लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए।