एक चौराहे पर स्कूल जाने की उम्र की किसी लड़की को भीख माँगता देखकर आपके मन में क्या भाव उठे? अपनी बड़ी बहन को पत्र लिखकर बताइए।
OR
‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान का आपके आस-पड़ौस में क्या प्रभाव दिखाई देता है? उसकी अच्छाइयों और सीमाओं की चर्चा करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
A-13, मयूर बिहार,
दिल्ली
दिनांक-……….
प्रिय दीदी,
आज मैंने ऑफिस से लौटते वक्त ऐसा दृश्य देखा कि रह रहकर वह मेरे आंखों के सामने ने गुजर रहा है। ऑफिस से निकलकर मैंने हमेशा की तरह शेयरिंग ऑटो किया। थोड़ी दूर जाकर ऑटो रेड लाइट पर रुक गया। मैंने देखा तो आगे जबरदस्त ट्रैफिक जाम था। तभी मेरी नजर एक लड़की पर पड़ी। लड़की की उम्र स्कूल जाने वाली थी। वह रेड लाइट पर हर गाड़ी के पास जाकर भीख मांग रही थी। उसके चेहरे की मासूमियत और लाचारी देखकर मेरा मन भी पसीज किया। उस लड़की को इस तरह से देखकर बहुत बुरा लगा। स्कूल जाने की उम्र में बच्ची को भीख मांगना पड़ रहा है। उस लड़की की स्थिति देखकर मेरे मन में कई सवाल उठे लेकिन उनका जवाब क्या है बस यही सोच रही हूं।
आपकी छोटी बहन
स्वाति
OR
पता-…….
दिनांक-………
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक भास्कर,
सफदरजंग रोड, दिल्ली
विषय- ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान के प्रभाव के बारे में|
महोदय,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जाने वाले ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। पहले से तुलना की जाए तो अब सड़के और आसपास की गंदगी का अंबार कुछ कम हुआ है। चाट-पकौड़ा खाते बच्चे हो या फिर बड़े हर कोई अब कूड़ा सड़क पर फेंकने में कम से एक बार तो जरूर सोच रहा है। लोगों के मन में आने वाली यही सोच इस ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान को आगे तक ले जाने का काम करेगी। पीएम मोदी के इस मिशन में मीडिया भी अच्छा रोल निभा रही है। न्यूज के बीच में अक्सर स्वच्छता को लेकर विज्ञापन आ रहे हैं। इन विज्ञापनों ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का का किया है। लोग ना केवल अब अपने घरों को साफ रखते हैं बल्कि आसपास की भी साफ-सफाई करने लगे हैं। उम्मीद करती हूं स्वच्छता का यह मिशन और आगे जाएगा।
धन्यवाद
भवदीय
स्वाति शर्मा
B-ब्लॉक मुखर्जी नगर,
दिल्ली
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.