निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
अ) वृक्षारोपण का महत्व
वृक्षारोपण का अर्थ
वृक्षारोपण क्यों
हमारा दायित्व
ब) इंटरनेट की दुनिया
इंटरनेट का तात्पर्य
सूचना का मुख्य साधन
लाभ तथा हानि
स.) आधुनिक जीवन
आवश्यकताओं में वृद्धि
अशांति
क्या करें
अ) वृक्षारोपण का महत्व – वृक्ष प्राकृतिक संतुलन बनाने में मददगार होते हैं। धरती पर जीवन के लिए वृक्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं| वृक्षों के जीवन धरती पर जीवन संभव ही नहीं है| वृक्षों से हमें जीवनदायनी गैर ऑक्सीजन मिलती है साथ ही लकड़ी, खाद्य पदार्थ एवं अन्य वस्तुएं भी वृक्षों से प्राप्त होती हैं| जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं|
वृक्षारोपण का अर्थ- छोटे पौधों को एक स्थान से खोदकर किसी दूसरे स्थान पर आरोपित करना ही वृक्षारोपण कहलाता है| हम पौधों को जमीन पर अथवा किसी गमले में लगाते हैं| ये पौधे बाद में बड़े होकर वृक्ष बन जाते हैं|
वृक्षारोपण क्यों- आजकल विकास के नाम पर हर वृक्षों का कटाव कर रहे हैं| ऐसा करने से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए सरकार और सावर्जनिक जगहों पर लोगों से गुहार लगाई जा रही है कि वह एक पेड़ रोजाना अवश्य लगाए।
हमारा दायित्व- हमारा दायित्व है कि हम पेड़ों का कटाव ना होने दें। पेड़ों के बढ़ते कटाव से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए हो सके तो अपने आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करें।
(ब) इंटरनेट की दुनिया- वर्तमान में सभी की जिंदगी इंटरनेट के चारों ओर घूम रही है| यह दुनिया लगातार बढ़ती एवं बदलती जा रही है और इन्टरनेट के माध्यम से एक क्लिक पर आपको दुनिया के किसी भी क्षेत्र, व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो जाती है|
इंटरनेट का तात्पर्य- एक क्लिक पर दुनिया भर की सारी जानकारी देने वाले साधन को इंटरनेट कहते हैं। इससे आप दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी पलक झपकते ही निकाल सकते हैं। वर्तमान तेजी से बदलती दुनिया में लोगों के जीवन में इंटरनेट का महत्त्व बहुत बढ़ गया है|
सूचना का मुख्य साधन- इंटरनेट किसी भी सूचना का मुख्य साधन है। इससे आप देश और दुनिया का हालचाल लेने के साथ-साथ खाने और कपड़े तक की चीजें खरीद सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से आप पूरी दुनिया की ऐसी सभी जानकारियाँ जो आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं, प्राप्त कर सकते हैं|
लाभ तथा हानि- जहां एक ओर इंटरनेट ने सुविधाएं दी हैं तो वहीं इससे कुछ हानि भी पहुंची है। इसके लाभ एवं हानियाँ निम्न हैं-
लाभ-1. देश और दुनिया की जानकारी प्राप्त होती है|
2. ऑनलाइन खाना मंगा सकते हैं।
3. कपड़े खरीद सकते हैं।
4. किसी भी तरह की जानकारी तुरंत मिल जाती है।
5. किसी भी परीक्षा से संबंधित जानकारी मिल जाती है।
हानि- 1. एडल्ट कंटेंट भी सर्च कर सकते हैं।
2. छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
3. नई फिल्म आते ही इंटरनेट पर लीक हो जाती है। इससे फिल्म के मेकर्स को नकसान पहुंचता है।
इसके अलावा इसके अनेक हानि लाभ भी हैं|
स.) आधुनिक जीवन- समय के साथ मनुष्य के जीवन में भी काफी बदलाव आ गया है। पहले मनुष्य सुख-सुविधाओं से वंचित था इसलिए उसकी जरूरतें भी सीमित थीं। वहीं जीवन में बदलाव की वजह से उसका रहन-सहन सब कुछ बदल गया है।
आवश्यकताओं में वृद्धि- समय एवं आधुनिकता के साथ मनुष्य की आवश्यकताओं में बहुत अधिक वृद्धि हो गई है। आलीशान घर, सोफा, एसी, फ्रिज अब वह इन सब चीजों का आदी हो चुका है। हालत यह हो गई है कि लोग अब इन चीजों के बगैर रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
अशांति- इच्छाओं में वृद्धि हमेशा मन को अशांत करती है। आराम के सभी संसाधन जुटाने के बाद भी आज के समय में मनुष्य का मन अशांत है। इस अशांत मन की वजह आवश्यकताओं में वृद्धि होना है।
क्या करें- अगर इन सबसे बचना है तो अच्छा होगा कि अपने मन और इच्छाओं पर काबू करें। ऐसा करने से ना केवल मन शांत रहेगा बल्कि सुकून भी मिलेगा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.