Q12 of 27 Page 1

हरिहर काका के साथ उनके भाइयों तथा ठाकुरबाड़ी के महंत ने कैसा व्यवहार किया? क्या आप उसे उचित मानते हैं? कारण सहित स्पष्ट कीजिए। 5

OR


सपनों के से दिन’ कहानी के आधार पर पी.टी. साहब के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ बताते हुए लिखिए कि स्काउट परेड करते समय लेखक स्वयं को महत्वपूर्ण आदमी, एक फौजी जवान क्यों समझता था?


हरिहर काका के साथ उनके भाइयों और ठाकुरबड़ी के महंत ने बहुत बुरा बर्ताव किया। दोनों ने उनके साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी जमीन उन दोनों में से किसी के नाम नहीं कर रहे थे। महंत चाहता था कि हरिहर अपनी जमीन को ठाकुर जी के नाम कर दे। अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो उसकी जमीन उसके भाई हथिया लेंगे। वहीं भाई चाहते थे कि हरिहर जीते जी अपनी जमीन अपने भतीजों के नाम कर दे। हरिहर काका दोनों ही बात मानने को तैयार नहीं थे। हरिहर काका ने जमीन जायदाद हाथ से चली जाने के बाद क्या होता है वह स्थिति बहुत करीब से देखी थी| इस वजह से वह अपनी जायदाद जीते जी किसी के नाम नहीं करना चाहते थे।

OR


सपनों के से दिन’ कहानी के आधार पर पी.टी. साहब के चरित्र की तीन महत्वपूर्ण विशेषताएँ निम्न हैं-


क. वे एक सख्त एवं कुशल अध्यापक थे|


ख. वे कुशल अध्यापक होने के साथ-साथ कुशल प्रशिक्षक भी थे| वे छात्रों को स्काउट एवं गाइड की ट्रेनिंग भी दिया करते थे|


ग. वे बाहर से बहुत कठोर थे किन्तु उनका ह्रदय बहुत कोमल था|


More from this chapter

All 27 →
10

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

) मीराबाई ने श्रीकृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है? अपने शब्दों में लिखिए।


) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौन्दर्य का वर्णन पर्वत प्रदेश में पावस के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।


) छाया भी कब छाया को ढूँढने लगती है? बिहारी के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।


OR


तोप को कब-कब चमकाया जाता है? तोप कविता के आधार पर लिखिए।


11

मनुष्यता कविता में कवि ने सबको एक साथ होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है? इससे समाज को क्या लाभ हो सकता है? स्पष्ट कीजिए।

OR


आत्मत्राण कविता में कवि की प्रार्थना से क्या संदेश मिलता है? अपने शब्दों में लिखिए।


13

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

) वृक्षारोपण का महत्व


वृक्षारोपण का अर्थ


वृक्षारोपण क्यों


हमारा दायित्व


) इंटरनेट की दुनिया


इंटरनेट का तात्पर्य


सूचना का मुख्य साधन


लाभ तथा हानि


.) आधुनिक जीवन


आवश्यकताओं में वृद्धि


अशांति


क्या करें


14

अपने क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय खुलवाने की आवश्यकता समझाते हुए दिल्ली के शिक्षा-मंत्री के नाम एक पत्र लिखिए। 5

OR


कक्षा में अनजाने हो गए अभद्र व्यवहार के लिए कक्षा-अध्यापक से क्षमा याचना करते हुए पत्र लिखिए।