दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए दो मित्रों के बीच संवाद लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
OR
दिल्ली में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर दो महिलाओं के मध्य लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए।
संजू- तुमने मुँह पर ये मास्क क्यों लगाया हुआ है?
जतिन- अरे यार! प्रदूषण इतना फैल गया है कि यह मास्क लगाना पड़ता है।
संजू- सही में क्या?
जतिन- हां, तुम न्यूज नहीं देखते।
संजू- नहीं!
जतिन- दिल्ली में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। अगर तुम भी स्वस्थ रहना चाहते
हो तो इस मास्क को लगाकर ही घर से निकला करो। मास्क तुम्हें प्रदूषण से
सुरक्षित रखेगा।
OR
सलोनी- तुमने दिल्ली का क्राइम रेट देखा है, कितना बढ़ गया है।
मंजू- हां यार! महिलाएँ तो आजकल कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
सलोनी- रात हो या दिन आप कभी भी सुरक्षित नहीं है।
मंजू- दिन में तो फिर भी ठीक है, रात 8 बजे के बाद तो अकेले जाना खतरे
से खाली नहीं है।
सलोनी – ठीक कहती हो, मैं तो सारे काम जल्दी जल्दी निपटाकर घर आ जाती हूं।
मंजू- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कानून तो कई बनाए हैं लेकिन अब तक खास सुधार नहीं आया|
सलोनी- हाँ मंजू, तुम ठीक कहती हो| कानून तो कई बने लेकिन उनके लागू होने में आने वाली समस्याओं के कारण वे प्रभावी नहीं हो पाए|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.